परिक्षा कक्ष में आपकी निर्भीकता और आत्म संयम ही सफलता दिला सकती है:पप्पू

परिक्षा कक्ष में आपकी निर्भीकता और आत्म संयम ही सफलता दिला सकती है:पप्पू

Only your boldness and self-restraint in the exam room can bring success
पकड़ी दयाल (Pakadi Dayal): पकड़ी दयाल शेखपुरवा रोड स्तिथि kvc कोचिंग सेंटर में वर्ग दसवीं की दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुऐ kvc निदेशक पप्पू कुमार ने कहा की यह दसवीं के परिणाम के उज्ज्वल भविष्य की पहली कड़ी है। यह आप लोगों के दस वर्षों की मेहनत का परिणाम है। आप लोग बहुत ही मेहनत से इस कड़ी परिक्षा का तैयारी किये है तों आप लोग परिक्षा कक्ष में निर्भीकता और आत्म संयम के साथ सभी प्रश्नो का उतर देंगें। 

साथ ही आप लोग ही इस सुंदर भारत क भविष्य है। इस लिए आज आपलोग यहाँ से पढाई के साथ साथ अनुशासन संस्कार यहाँ से लेकर जा रहे है। आप लोग इस संस्था का गौरव और गरिमा है, इसका भी ख्याल आप लोग ही रखेंगे और साथ ही आप लोग अच्छे मार्क्स से पास होकर इस संस्था का नाम और गौरव को उच्चा करें। 

वही मौके पर गोल्डी कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, अलीशा खातून, रूबी कुमारी, आदित्य कुमार, मोनू कुमार, अमित कुमार, अनमोल कुमारी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क 

0 Response to "परिक्षा कक्ष में आपकी निर्भीकता और आत्म संयम ही सफलता दिला सकती है:पप्पू"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article