
भगवान श्रीराम हम सभी के पूर्वज: श्यामबाबू
इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों ने भी राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि समर्पित किया। विधायक ने कहा कि राम मंदिर निर्माण वास्तव में राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण अंग है। मंदिर निर्माण हेतु कोष संग्रह के राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य देश के सभी हिन्दू परिवारों की सहभागिता मंदिर निर्माण में सुनिश्चित करना है। यह राष्ट्र जे लिए अत्यंत उत्साह एवं गौरव की बात है।
इस अवसर पर महंत किरण दास,मेहसी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाहक राजीव कुमार यादव , राजकुमार गुप्ता, उमाशंकर जायसवाल, अरविंद गुप्ता, अजय सिंह, कपिल मुनि साहनी,कमलेश सिंह, अजय चौरसिया ,अशोक कुशवाहा, रत्नेश सिंह ,अजय उपाध्याय,मोनू चौरसिया,विकास कुमार, गोलू खेलानी,अरविंद यादव, बबलू ठाकुर सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे। लगभग 3 लाख रुपये उक्त स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए संग्रह किया गया जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को बैंक के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट
0 Response to "भगवान श्रीराम हम सभी के पूर्वज: श्यामबाबू"
Post a Comment