पैक्स चुनाव में कुल बीस लोगों ने किया नामांकन

पैक्स चुनाव में कुल बीस लोगों ने किया नामांकन

Total twenty people in Pax election nominated
चकिया (Chakia): स्थानीय चिंतामनपुर पैक्स चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार पूरी हो गई। यहां अध्यक्ष पद हेतु चार तथा सदस्य पदों हेतु कुल सोलह नामांकन दाखिल हुए। अध्यक्ष हेतु नामांकन करने वालों मे बसंत कुमार सिंह,नरेश कुमार सिंह,देवप्रकाश सिंह तथा जयप्रकाश सिंह ने नामांकन दाखिल किया। 

वहीं सदस्य हेतु नामांकन करने वालों मे विरेन्द्र राम,नागेश्वर पासवान,राजेन्द्र राउत,शत्रुघन राउत,माधुरी देवी,सुकदेव सिंह,रूबी देवी,रिना देवी,माया देवी,जितेन्द्र प्रसाद सिंह,दिनेश कुमार सिंह,मन्नू सिंह,जयप्रकाश सिंह,संजय कुमार सिंह,मंदाकिनी देवी तथा जयप्रकाश सिंह शामिल हैं।

बताते चलें कि कोरम के आभाव में उक्त पैक्स का चुनाव नही हुआ था। इसके अंतर्गत 3 और 4 को सभी नामांकन की स्क्रूटनी तथा 6 फरवरी तक नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी। मतदान तथा मतगणना दोनो पन्द्रह फरवरी को होगी। चिंतामनपुर पैक्स चुनाव में कुल मतदाता 1422 है।

चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट

0 Response to "पैक्स चुनाव में कुल बीस लोगों ने किया नामांकन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article