दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

The two-day worker training camp ended.
केसरिया (Kesariya): प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय के परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित मंडल एवं पंचायत स्तरीय दो दिवसीय कार्यकता प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रथम दिन के सत्र का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्री मातण्ड नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। 

वहीं दूसरे दिन के प्रथम सत्र का उद्घाटन आई टी सेल के जिला संयोजक पंकज सिन्हा और मंडल अध्यक्ष शंभू महतो एवं डॉ शंभू सागर ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राथना कर की गई। अगर हम नहीं देश के काम आए धरा क्या कहेंगी गगन क्या कहेगा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। 

वहीं प्रथम सत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। दूसरे दिन के दुसरे सत्र को भाजपा के विधानसभा विस्तारक सुमित कुमार सिंह ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा एवं हमारी विचारधारा एवं व्यक्तित्व विकास से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। तीसरे सत्र में गोविंद गंज के भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी ने कार्यकत्र्ताओं को प्रशिक्षित किया। 

इस मौके पर श्री नारायण सिंह, इम्तियाज अहमद खान, मनोज पासवान, अजय कुमार सिंह, मुकेश यादव, अरविंद नाथ गिरि, राजु खान, परमेश्वर सर्राफ, विनोद गुप्ता, आनन्द सिंह, बिनोद गुप्ता, सुरेश सहनी, राजदीप कुशवाहा, अर्पणा देवी, बिजय जयसवाल, रविन्द्र शर्मा, मनोज पासवान इत्यादि उपस्थित थे।

केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोर्ट

0 Response to "दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article